Posts

Showing posts from 2019

पत्नी से डरते हैं तो फोटो ले सकते हैं

Image
इस तस्वीर को गौर से देखिए। आपको क्या दिख रहा है? बहुत सारे कपड़े दिख रहे हैं न । वो भी बच्चों के कपड़े हैं। अरे! नहीं जनाब। जो मैं आपको दिखाना चाह रहा हूं उसे देखिए। इधर-उधर मत झांकिए। अब शायद आपकी नजर उस संदेश तक पहुंच गई होगी, जिसे मैं आपको दिखाना चाह रहा हूं। अब उस मैसेज को धीरे-धीरे पढ़िए। सब माजरा समझ में आ जाएगा। क्या लिख है उसमें। आप भी पढ़िए...'पत्नी से डर लगता है तो फोटो ले सकते हैं'। कपड़े की दुकान में लगा यह संदेश बहुत कुछ कह रहा है। इसके मायने क्या है? खैर जो भी हो, लेकिन इसमें सच्चाई कितनी है। इसका आकलन करना होगा। यह तस्वीर राजधानी दिल्ली के पालिका बाजार की है। यहां आपको जरूरत की हर चीजें मिल जाएंगी। अगर मोलभाव करने में माहिर हैं तो सस्ते दामों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से लेकर सूई तक आपको मिल जाएगी। अगर इस कला में निपुण नहीं हैं तो जेब कटते देर भी नहीं लगेगी। यहां रोजाना रेलमपेल भीड़ रहती है। यहां जाने पर हर दुकानदार आपको आवाज देकर बुलाएंगे। जाना और न जाना आपकी मर्जी है। छुट्टी का दिन था। कुछ दोस्तों से मिलना था सो मिलने का स्थान तय हुआ कनाट प्लेस। तय समय पर प...

इतिहास में पहली बार हीरे के अंदर मिला हीरा

Image
प्रकृति ने कितनी अनूठी और बेशकीमती चीजें दुनिया को दी हैं। इसका एक उदाहरण साइबेरिया की एक खदान में देखने को मिला। जहां एक हीरे के अंदर एक और हीरा मिला है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। हम प्रकृति के कितने ऋणी हैं। इसका अहसास करने का मौका तक नहीं मिलता है। जब फुर्सत मिले तो जरा ध्यान से इस पर सोचिएगा। कुछ तो सकारात्मक निष्कर्ष निकलेगा।  प्रकृति ने पूरी दुनिया को अनमोल और बेशकीमती चीजों से नवाजा है, लेकिन हम हैं कि हर वक्त उसकी उपेक्षा करने पर तुले हैं। जिस जंगल ने सांसों को टूटने से रोक रखा है हम उसी का विनाश कर रहे हैं। आखिर हम कितने मुर्ख और अविवेकी हो गए हैं। स्वार्थ और आधुनिकीकरण ने हमें अंधा बना दिया है। यही वजह है हम रोजाना जंगल को साफ कर रहे हैं। रूस की खदान कंपनी दावा किया कि हीरा 80 करोड़ साल से ज्यादा पुराना हो सकता है। मैट्रीओशका हीरे का वजन 0.62 कैरट है, जबकि इसके अंदर के पत्थर (हीरे) का वजन 0.02 कैरट है। घटती आकार की लकड़ी की गुड़िया के सेट एक दूसरे के अंदर रखा जाता है। इसे घटते हुए क्रम रखा जाता है। मैट्रीओशका डायमंड भी इसी क्रम का अनुसरण करता है। अलरोसा के '...